नामांकन को लेकर मिहिजाम कॉलेज में गहमा-गहमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

मििहजाम कॉलेज में नामांकन करते छात्र-छात्राएं. अभाविप ने शहर में निकाला जुलूस जामताड़ा नगर : अभाविप ने नामांकन से पहले शहर में रैली निकाली. शहर के नगर भवन में सुबह से ही कार्यकर्ता इकट्ठा होना शुरु हो गए. नगर भवन में बैठक किया गया. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता विरेंद्र […]
विज्ञापन
मििहजाम कॉलेज में नामांकन करते छात्र-छात्राएं.
अभाविप ने शहर में निकाला जुलूस
जामताड़ा नगर : अभाविप ने नामांकन से पहले शहर में रैली निकाली. शहर के नगर भवन में सुबह से ही कार्यकर्ता इकट्ठा होना शुरु हो गए. नगर भवन में बैठक किया गया. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता विरेंद्र मंडल ने सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाया. प्रत्याशियों को माला पहना कर किया स्वागत. बैठक में पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और देश भक्ति गान गाया. उसके उपरांत पथ यात्रा निकाला गया, जो शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से होते हुए मां चंचला मंदिर पहुंचा. सभी अभाविप के सभी प्रत्याशियों ने मां चंचला के मंदिर में माथा टेका. उसके उपरांत जामताड़ा कॉलेज पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




