विधायक इरफान अंसारी बचकाना बयानबाजी देना बंद करे : विरेंद्र मंडल

जामताड़ा नगर : पिछले दिनों जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता विरेंद्र मंडल ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार ने अपने कम कार्यकाल में जमीनी स्तर पर विकास की गंगा बहा दी […]
जामताड़ा नगर : पिछले दिनों जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता विरेंद्र मंडल ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार ने अपने कम कार्यकाल में जमीनी स्तर पर विकास की गंगा बहा दी है. जिसको देखकर स्थानीय विधायक इरफान अंसारी घबरा गये हैं. इस घटना से असंतुलित होकर वे बचकना बयानबाजी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि विधायक के पिता लंबे समय से जिला के प्रतिनिधित्व किया है. उनके कार्यकाल में विकास कार्य शून्य रहा. उस समय केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार भी थी, लेकिन विकास नहीं कर पाये. उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज की स्वीकृति में ना तो जामताड़ा विधायक और ना ही उनके पिता का फुरकान अंसारी का योगदान है. जब फुरकान अंसारी जिला के विधायक और गोड्डा के सांसद थे. उस समय तो ब्रिज बना ही नहीं पाये और आज जब भाजपा के निशिकांत दूबे के अथक प्रयास के कारण ब्रिज बन रहा है तो विधायक अपना श्रेय ले रहे हैं जो बचकना हरकत है.
श्री मंडल ने कहा कि इस प्रकार की बचकना हरकत करना विधायक बंद करें. वहीं उन्होंने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांद दूबे ने अपने गोडडा के साथ-साथ जामताड़ा जिला का विकास करने का काम किया है. जिसे यहां के जनता भली भांति जानती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




