एक दूसरे के गले मिल दूर किये शिकवे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बकरीद . नमाज अता करने मसजिदों में उमड़ी भीड़ गरीबों को खाने को भोजन और पहनने को कपड़े दिये गये जिला पुलिस प्रशासन बकरीद को लेकर रहा मुस्तैद कंट्रोल रुम के जरीये ली गयी क्षेत्र की जानकारी जामताड़ा : बकरीद मंगलवार को जिले भर में मनाया गया. नगर व ग्रामीण अंचल के मसजिदों में बकरीद […]
विज्ञापन
बकरीद . नमाज अता करने मसजिदों में उमड़ी भीड़
गरीबों को खाने को भोजन और पहनने को कपड़े दिये गये
जिला पुलिस प्रशासन बकरीद को लेकर रहा मुस्तैद
कंट्रोल रुम के जरीये ली गयी क्षेत्र की जानकारी
जामताड़ा : बकरीद मंगलवार को जिले भर में मनाया गया. नगर व ग्रामीण अंचल के मसजिदों में बकरीद की नमाज अता करायी गयी. शहर में सबसे बड़ी नमाज ईदगाह मसजिद न्यूटाउन में हुई. यहां पर पेश इमाम मौलाना नजरुल एवं हाफीज असीरुद्दीन ने नमाज अता की. इस मौके पर उन्होंने ईद-उल-जोहा के बारे में बताया. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. इसके अलावा सुभाष चौक, पाकडीह, दुमका रोड, बेवा सहित अन्य मसजिद में मौलाना ने नमाज अता करायी. इस अवसर पर सूफी संतों की दरगाह शरीफ पर भी भारी संख्या में लोगों का आवागमन जारी रहा. मौलाना नजरूल ने बताया ईद-उल-जोहा या बकरीद का दिन फर्ज-ए-कुर्बान का दिन होता है.
एसपी ले रहे थे पल-पल की खबर
विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये जगह-जगह पर पुलिस बल और मजिस्टेट को तैनात किया गया था. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मसजिद के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह खुद पूरे क्षेत्र की जानकारी पल-पल ले रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




