जुड़ीडंगाल गांव में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

नीलडंगाल में एक चापानल महीनों से खराब गांव की सड़क जर्जर नाला : प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर फुटबेड़िया पंचायत के जुड़ीडंगाल गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांव की सड़क जर्जर है. बरसात के इन दिनों यह मार्ग जोरिया में तबदील हो जाता है. गांव में अधिकत्तर लोग गरीबी […]
विज्ञापन
नीलडंगाल में एक चापानल महीनों से खराब
गांव की सड़क जर्जर
नाला : प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर फुटबेड़िया पंचायत के जुड़ीडंगाल गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांव की सड़क जर्जर है. बरसात के इन दिनों यह मार्ग जोरिया में तबदील हो जाता है. गांव में अधिकत्तर लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं. अधिकांश लोगों को इंदिरा आवास उपलब्ध नहीं मिला है. गांव के उपर टोला नीलडंगाल में एक चापानल महीनों से खराब पड़ा है. लोग नीचेपाड़ा तथा स्कूल के समीप के चापानल से पीने का पानी लाते हैं. ग्रामीण डोमन राय, कार्तिक राय, निमाई राय, यादव राय, धनु राय, मानिक राय, गोपाल राय आदि ने गांव में सड़क तथा आवास की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




