दहेज प्रताड़ना के दो आरोपित पति को नहीं मिली जमानत

Published at :09 Aug 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के दो आरोपित पति को नहीं मिली जमानत

जामताड़ा कोर्ट : दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले के अभियुक्तों ने प्रधान जिला जज के न्यायालय में जमानत की अरजी दायर किया था. जिस पर सोमवार को अंतिम बहस हुई. दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद जमानत की अरजी खारिज कर दिया गया. इस बात की जानकारी पीपी सुभाष मुर्मू ने दी. जामताड़ा […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले के अभियुक्तों ने प्रधान जिला जज के न्यायालय में जमानत की अरजी दायर किया था. जिस पर सोमवार को अंतिम बहस हुई. दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद जमानत की अरजी खारिज कर दिया गया. इस बात की जानकारी पीपी सुभाष मुर्मू ने दी. जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी छोटू मुर्मू ने जमानत की अरजी दायर किया है और वह जेल में है.

उसकी पत्नी सुशीला टुडू, पगड़ाडीह निवासी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप पति सुशील मुुर्मू और ससुर सहदेव मुर्मू के ऊपर लगाया है. हीरोहोंडा मोटर साइकिल की मांग करने की बात कही गयी है. मोटर साइकिल नहीं मिलने पर सुशीला को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया था. उसके बाद सुशीला ने न्यायालय में दहेज प्रताड़ना का मामला दायर किया. एक अन्य समाचार के अनुसार जामताड़ा थाना के फुु लजुरी गांव के निवासी सुखदेव हेंब्रम ने जमानत की अरजी दायर किया था. सुनवाई के बाद जमानत की अरजी खारिज कर दी गयी.

अभियुक्त सुखदेव जेल में है. उसकी पत्नी भारती मुर्मू ने अपने पति के उपर अन्य व्यक्ति के साथ एक राय होकर मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और एक अन्य युवती से पत्नी रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola