बिजली गुल की परेशानी से लोग हलकान

नारायणपुर : प्रखंड में विद्युत की आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. कभी ब्रेक डाउन तो कभी सट डाउन या कभी अन्य तकनीकी खराबी के कारण विद्युत गायब रहती है. इस समस्या को लेकर लोगों में काफी रोष गहराता जा रहा है. बताते चलें कि प्रखंड में विद्युत की समस्या कोई […]
नारायणपुर : प्रखंड में विद्युत की आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. कभी ब्रेक डाउन तो कभी सट डाउन या कभी अन्य तकनीकी खराबी के कारण विद्युत गायब रहती है. इस समस्या को लेकर लोगों में काफी रोष गहराता जा रहा है. बताते चलें कि प्रखंड में विद्युत की समस्या कोई नई बात नहीं है.
इसके समाधान के लिये यहां के लोगों ने आंदोलन किया एवं विद्यासागर से सबस्टेशन को नारायणपुर में सबस्टेशन का निर्माण विभाग के द्वारा किया गया. लेकिन स्थिति जस के तस. आज भी जरा सी हवा चली कि विद्युत गायब हो जाती है. जिसे ठीक करने में काफी समय लग जाता है. बताते चलें कि प्रखंड में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या करीब 12 हजार है. जिसमें सात हजार से अधिक बीपीएल उपभोक्ता,
शहरी उपभोक्ता करीब 400 तथा अन्य उपभोक्ता है. उपभोक्ताओं ने समय-समय पर नारायणपुर के लिये अलग फिडर की मांग किया है. लेकिन अलग फीडर में महज नारायणपुर बाजार एवं थाना में लगे ट्रांसफॉर्मर को ही शामिल किया गया है. प्रखंड कार्यालय में लगे ट्रांसफॉर्मर को अब तक नहीं जोड़ा गया है. जिसके कारण इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सभी उपभोक्ता एवं प्रखंड कार्यालय का कार्य काफी प्रभावित होता है. यहां पर आवासन करने वाले कर्मी भी विद्युत नहीं होने के कारण गायब रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




