सीताकाटा गांव के विवाद का नहीं हो सका समझौता

Published at :10 Jun 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीताकाटा गांव के विवाद का नहीं हो सका समझौता

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के सीताकाटा विवाद पर थाना प्रांगण में एसडीओ नवीन कुमार व डीएसपी पूज्य प्रकाश की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर बैठक हुई. बैठक में विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समस्या का बारी-बारी से सुना गया तथा दोनों पक्षों को अपने-अपने समस्या पर सुझाव […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के सीताकाटा विवाद पर थाना प्रांगण में एसडीओ नवीन कुमार व डीएसपी पूज्य प्रकाश की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर बैठक हुई. बैठक में विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समस्या का बारी-बारी से सुना गया तथा दोनों पक्षों को अपने-अपने समस्या पर सुझाव रखने को कहा गया.

इन सभी के समस्याओं को सुनने के बाद दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास प्रशासन एवं शांति समिति के लोगों द्वारा कराया गया, लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बनने के कारण समझौता नहीं हो सका. इस पर पुलिस प्रशासन ने विवादित स्थल पर पुन: कोई समस्या ना उत्पन्न हो इसके लिए दोनों पक्षों को विवादित स्थल पर किसी भी तरह का कार्य करने पर प्रतिबंध लगाया गया.

साथ ही दोनों पक्षों को हिदायत दिया गया कि विवादित स्थल पर किसी तरह से विवाद उत्पन्न किया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने पुन: दोनों पक्षों के साथ आपसी बैठक कर समझौता करने को कहा गया. दोनों पक्षों में अगर समझौता हो जाता है तो पुन: बैठक कर उस समझौते पर प्रस्ताव लिया जायेगा.

एसडीओ नवीन कुमार व एसडीपीओ पूज्य प्रकाश की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ हुई बैठक
ये थे उपस्थित
इस मौके पर इंस्पेक्टर बालमिकी सिंह करमाटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, जिला परिषद् उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रफिक अनवर, समाज सेवी विनोद मंडल, रामप्रसाद मंडल, रामरतन मंडल, गुलमुहम्मद अंसारी, श्याम सुंदर मंडल, राजेन्द्र मंडल, विकास गुप्ता, पप्पू मंडल, विकास गुप्ता, पप्पू मंडल सहित शांति समिति के लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola