सामूहिक विवाह से खत्म होगी दहेज प्रथा

Published at :16 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक विवाह से खत्म होगी दहेज प्रथा

पहल. रेड क्राॅस सभागार में झारखंड तैलिक साहू की सभा में बोले वक्ता राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये कई निर्णय बैठक में जिला कमेटी के चुनाव कराने का हुआ फैसला जामताड़ा : झारखंड तैलिक साहू सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रेडक्राॅस सभागार में हुई. जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. […]

विज्ञापन

पहल. रेड क्राॅस सभागार में झारखंड तैलिक साहू की सभा में बोले वक्ता

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये कई निर्णय
बैठक में जिला कमेटी के चुनाव कराने का हुआ फैसला
जामताड़ा : झारखंड तैलिक साहू सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रेडक्राॅस सभागार में हुई. जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दुर्गा चरण मंडल की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ. अवसर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. अवसर पर समाज के लोगों के बीच परिचय का कार्यक्रम हुआ.
विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपना-अपना परिचय दिया. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने दहेज प्रथा का जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधक है. इच्छाशक्ति से ही यह कुरीति समाप्त की जा सकती है. इस कुरीति को समाप्त करने का सबसे अच्छा उपाय सामूहिक विवाह है. लड़का पक्ष के अभिभावक का तर्क होता है कि शादी-विवाह में खर्च होता है.
बेटे की शादी के लिए घर से पैसा नहीं लगायेंगे. अगर सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने से वर-वधू पक्ष पर शादी के लिये आर्थिक बोझ नहीं पड़ेंगे. जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी इंजीनियरिंग मेडिकल की पढ़ाई कर पाएं. बैठक में जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवा की बुरी स्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी.
बैठक में समाज की ओर से उच्च स्तर के निजी नर्सिंग होम या अस्पताल खोलने का निर्णय लिया गया. बैठक को संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव मदन कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रधान सचिव मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, धनबाद जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो, जिला सचिव संतन कुमार साव, विजय प्रसाद, हजारीबाग से बदरी प्रसाद, दुमका के गया प्रसाद साव, पाकुड़ से दिगंबर साहा, जामताड़ा जिला से नारायण साव, ओम प्रकाश, देव कुमार साव, गुणाधर मंडल, विष्णु मंडल, दुबराज मंडल, बेनी माधव मंडल आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola