थम गयी शहर की रफ्तार, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, जिलाध्यक्ष श्याल लाल हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, रवि दुबे, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गिरफ्तार जामताड़ा : जामताड़ा जिले में स्थानीय नीति के विरोध में शनिवार को झामुमो व विपक्षी दलों का बंद असरदार रहा. बंदी के दौरान थोड़ी-बहुत नोक-झोंक को छोड़ कोई अप्रिय सूचना नहीं […]
विज्ञापन
नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, जिलाध्यक्ष श्याल लाल हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, रवि दुबे, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गिरफ्तार
जामताड़ा : जामताड़ा जिले में स्थानीय नीति के विरोध में शनिवार को झामुमो व विपक्षी दलों का बंद असरदार रहा. बंदी के दौरान थोड़ी-बहुत नोक-झोंक को छोड़ कोई अप्रिय सूचना नहीं है. हालांकि बंद का असर रेल परिचालन पर नहीं पड़ा. सामान्य दिनों की तरह ट्रेनें चलीं. लेकिन यात्रियों वाहनों पर असर का जबर्दस्त असर देखने को मिला. सड़कों पर यात्री बसें और मालवाहक वाहन नहीं चले. सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.
सिर्फ निजी दो पहिया या चार पहिया गाड़ियां चलीं. बंदी के दौरान नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, जिलाध्यक्ष श्याल लाल हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, रवि दुबे, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय सहित 498 बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




