भवन है, बीएड कॉलेज नहीं

Published at :12 May 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
भवन है, बीएड कॉलेज नहीं

विडंबना . जामताड़ा में बीएड कॉलेज का सपना नहीं हुआ साकार बीएड कॉलेज के नाम पर जामताड़ा के विद्यार्थियों का आज तक सपना साकार नहीं हो पाया है. बीएड करने के लिए यहां के विद्यार्थियों को दुमका, देवघर, धनबाद या अन्य शहर जाना पड़ा है. बीएड के लिए हर साल सैंकड़ों विद्यार्थी आस पास के […]

विज्ञापन

विडंबना . जामताड़ा में बीएड कॉलेज का सपना नहीं हुआ साकार

बीएड कॉलेज के नाम पर जामताड़ा के विद्यार्थियों का आज तक सपना साकार नहीं हो पाया है. बीएड करने के लिए यहां के विद्यार्थियों को दुमका, देवघर, धनबाद या अन्य शहर जाना पड़ा है. बीएड के लिए हर साल सैंकड़ों विद्यार्थी आस पास के शहर में जा रहे हैं.
जामताड़ा : सच कहा जाय तो बीएड कॉलेज के नाम पर यहां के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ छलावा मिला है. बीएड कॉलेज के नाम एक दशक से बनी बिल्डिंग शोभा बढ़ा रही है. लेकिन इसमें पढ़ाई कैसे शुरू हो इस पर गंभीरता से न यहां के जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही सिदो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन, जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन ने.
जामताड़ा में बीएड कॉलेज के लिए बिल्डिंग का निर्माण चाकरी में पूर्व विधायक विष्णु भैया ने अपने विधायक फंड से करवाया था. बिल्डिंग में बीएड की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए उन्होंने यह भवन जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन को दे दिया. लेकिन कॉलेज प्रबंधन वहां पर बीएड की पढ़ाई नहीं शुरू करवा पाया. जबकि बीएड की पढ़ाई शुरू करवाने की जिम्मेवारी जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन की थी. लेकिन कॉलेज प्रबंधन जिम्मेवारी के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया है.
बीएड कॉलेज के नाम पर विद्यार्थियों को मिला छलावा
बीएड कराने के नाम पर लाखों रुपये डकार गया कॉलेज प्रशासन
जामताड़ा कॉलेज प्रशासन भले अब जिम्मेवारी से भाग रहा है, लेकिन बीएड कराने के नाम पर जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन ने यहां के विद्यार्थियों से जबर्दस्त ठगा है. वर्ष 2008-09 में बीएड कराने के लिए जामताड़ा कॉलेज में फॉर्म भी भरवाया गया. सैंकड़ों विद्यार्थियों ने बीएड के करने के लिए पांच सौ से हजार रुपए देकर तक नामांकन फॉर्म भरा. फॉर्म के नाम पर कॉलेज प्रबंधन को लाखों रुपए मिले. लेकिन मोटी रकम वसूल कॉलेज प्रबंधन ने न तो बीएड ही विद्यार्थियों को करवाया और न ही उनके पैसे ही लौटाये.
13 मई को विश्वविद्यालय का घेराव करेगी विद्यार्थी परिषद
जामताड़ा में बीएड कॉलेज नहीं खोलने के लिए यहां के विद्यार्थियों में भी उबाल है. विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री दीनबंधु राउत, नगर सह मंत्री सुधीर ठाकुर, रमेश कुमार दास आदि का कहना है कि 13 मई को दुमका में विश्वविद्यालय का घेराव का कार्यक्रम है. इसमें बीएड कॉलेज जामताड़ा में खुलवाने, पीजी की पढ़ाई शुरू करने सहित अन्य मांग शामिल है. कहा है कि जोरदार तरीके से इन मामलों को विश्वविद्यालय के समक्ष रखा जायेगा.
मानक पर खरा नहीं है बिल्डिंग: प्राचार्य
जामताड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश कुमार का कहना है कि बिल्डिंग में बीएड की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है. एनसीटी जहां से बीएड कॉलेज को मान्यता मिलनी थी, उसके क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर और मुख्य कार्यालय तक संपर्क किया गया.
एनसीटी की टीम पर कॉलेज की सर्वे की. लेकिन टीम का कहना था कि बीएड कॉलेज की बिल्डिंग के लिए जो मापदंड होना चाहिए नहीं है. मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण ही बीएड कॉलेज की पढ़ाई यहां शुरू नहीं हो पायी है. प्राचार्य का कहना है कि क्लास रूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल, मैदान सहित अन्य चीजें होनी चाहिए, जो इस बिल्डिंग में नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola