हादसे में घायल एएसआइ की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

27 अप्रैल को जामताड़ा-दुमका सड़क मार्ग पर पाजोजोड़ी के पास हुई थी सड़क दुर्घटना 03 मई, 2016 को 11.30 बजे रात रांची के मेडिको हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत पटना जिला के पानापुर दियरा के रहने वाले थे हरेंद्र सिंह परिवार धनबाद में रहता है बिंदापाथर : बिंदापाथर के एएसआइ हरेन्द्र सिंह की […]
विज्ञापन
27 अप्रैल को जामताड़ा-दुमका सड़क मार्ग पर पाजोजोड़ी के पास हुई थी सड़क दुर्घटना
03 मई, 2016 को 11.30 बजे रात रांची के मेडिको हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
पटना जिला के पानापुर दियरा के रहने वाले थे हरेंद्र सिंह
परिवार धनबाद में रहता है
बिंदापाथर : बिंदापाथर के एएसआइ हरेन्द्र सिंह की मौत मंगलवार की रात तकरीबन 11.30 बजे रांची के मेडिको अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. 27 अप्रैल, 2016 की सुबह सवा चार बजे गश्ती के दौरान जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर पाजोजोड़ी के पास एएसआइ हरेंद्र सिंह की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. गाड़ी सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गयी थी. इसके कारण हरेंद्र सिंह सहित पुलिस के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
जामताड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद हरेंद्र सिंह को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. धनबाद पीएमसीएच में कोई सुधार नहीं होने के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया था. रांची में उनकी इलाज एक निजी अस्पताल मेडिको में चल रहा था. रांची में पांच दिनों तक चले इलाज के बाद भी उनकी स्थिति बिगड़ती गई और मंगलवार की रात उनकी मौत हो गयी.
सरकारी नियमानुसार हरेंद्र सिंह के परिवार को हर तरह की सुविधा दी जायेगी. जल्द ही पुलिस प्रशासन की ओर से संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. पेंशन सहित सभी निर्धारित सुविधाएं परिवार को दी जायेंगी.
– पूज्य प्रकाश, एसडीपीओ जामताड़ा.
27 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
एसआइ की मौत पर थाने में शोक मनाते पुलिस कर्मी. फोटो । प्रभात खबर
पटना के पाना दियारा गांव के रहने वाले थे हरेंद्र
बिंदापाथर थाना के हवलदार राजनाथ सिंह के अनुसार हरेंद्र सिंह पटना जिला के पानापुर दियरा गांव के रहने वाले थे. वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं. पत्नी के अलावा छह बेटा-बेटी हैं, इसमें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. विभाग के अनुसार तीन बेटियों की शादी हो गयी है. जामताड़ा से पहले हरेंद्र सिंह धनबाद जिला में भी पोस्टेड थे. इसके कारण उनकी पत्नी और एक बेटा धनबाद जिला के धैया में रहते हैं.
थानों में हुई शोक सभाएं
एएसआइ हरेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस शोक में डूब गयी. हरेंद्र सिंह बिंदापाथर थाना से पहले वे फतेहपुर थाना में भी पोस्टेड थे. इससे पहले वे जामताड़ा पुलिस लाइन में भी कुछ दिन तक थे. मौत की खबर मिलने के बाद बुधवार को जिले के विभिन्न थानों में शोेक सभा की गयी.
बिंदापाथर थाना में जहां वे एएसआइ के पद पर थे वहां शोकसभा कर सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. इधर जामताड़ा पुलिस लाइन में भी शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा, अजय सिंह, आशीष कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




