जिले के 17 लैंप्सों में 74788.23 क्विंटल धान की अबतक हुई खरीदारी

Updated at : 14 Feb 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 17 लैंप्सों में 74788.23 क्विंटल धान की अबतक हुई खरीदारी

जिले में 17 लैंप्सों में धान की खरीदारी हो रही है, जहां अब तक 74788.23 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में 17 लैंप्सों में धान की खरीदारी हो रही है, जहां अब तक 74788.23 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है, जबकि जिला को धान खरीदारी का लक्ष्य दो लाख क्विंटल मिला है. जिले के सबनपुर लैंप्स में सबसे ज्यादा 257 किसानों ने धान की बिक्री की है, जबकि सबसे कम तरकोजोरी लैंप्स में मात्र 7 किसानों ने अबतक धान की बिक्री की है. बता दें कि 15 दिसंबर से पूरे राज्य में धान की खरीद शुरू हुई है. जिले में 5068 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें से अबतक 1139 किसानों ने 74788 क्विंटल धान लैंप्सों में बेचा है. डीएसओ राजशेखर ने कहा कि लैंप्सों में धान की खरीदारी तेजी से हो रही है. समय पर लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा. कहां कितने किसानों ने बेचा धान अगैया सरमुंडी लैंप्स में 86 किसानों ने 7962.04 क्विंटल धान बेचा है. बाबूपुर लैंप्स में 120 किसानों ने 7382.24 क्विंटल, बंदरचुंआ लैंप्स में 72 किसानों ने 5007.70 क्विंटल, विक्रमपुर लैंप्स में 3332.06 क्विंटल, चंपापुर लैंप्स में 105 किसानों ने 5221.70 क्विंटल, चैंगायडीह लैंप्स में 18 किसानों ने 922.72 क्विंटल, फोफनाद लैंप्स में 43 किसानों ने 2802.56 क्विंटल, जामताड़ा लैंप्स में 60 किसानों ने 2443.04 क्विंटल, खमारबाद लैंप्स में 47 किसानों ने 4011 क्विंटल, कुलडंगाल लैंप्स में 70 किसानों ने 5854.23 क्विंटल, कुंडहित लैंप्स में छह किसानों ने 312 क्विंटल, महुलबना लैंप्स में 42 किसानों ने 3188.03 क्विंटल, नवाडीह लैंप्स में 67 किसानों ने 1465.81 क्विंटल, नवाडीह-टू में 59 किसानों ने 4312.53 क्विंटल, सबनपुर लैंप्स में 257 किसानों ने 15680.70 क्विंटल, तरकोजारी लैंप्स में 23 किसानों ने 1342 क्विंटल व टेसजोरिया लैंप्स में 7 किसानों ने 377 क्विंटल धान बेचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola