निजी स्कूलों में पढ़ सकेंगे बीपीएल परिवार के बच्चे

जामताड़ा : निजी विद्यालय के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक किया. बैठक में उन्होंने सभी निजी विधालय के प्राचार्यों से कहा कि वे अपने विद्यालय में 25 प्रतिशत बीपीएल छात्रों का नामांकन लें. नामांकन के लिये सभी विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से फॉर्म दिया […]
जामताड़ा : निजी विद्यालय के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक किया. बैठक में उन्होंने सभी निजी विधालय के प्राचार्यों से कहा कि वे अपने विद्यालय में 25 प्रतिशत बीपीएल छात्रों का नामांकन लें. नामांकन के लिये सभी विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से फॉर्म दिया जायेगा.
जिसे 19 मार्च तक सभी विद्यालय के संचालक शिक्षा विभाग में फार्म को जमा करेंगे. 21 मार्च को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जायेगा. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक झब्बू पंडित एडीपीओ उदय कुमार एपीओ डाॅली कुमारी सहित विभिन्न विधालय के प्राचार्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




