गांधी मैदान में मटरगस्ती करते चार पकड़े गये

Published at :10 Mar 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान में मटरगस्ती करते चार पकड़े गये

जामताड़ा : बुधवार को गांधी मैदान में मटरगस्ती कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. संबंध में थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि शहर के लोगों ने कई बार शिकायत की थी. गांधी मैदान में असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था. जो शराब पीकर वहां अफरा-तफरी मचाते है. जिस कारण लोगों […]

विज्ञापन

जामताड़ा : बुधवार को गांधी मैदान में मटरगस्ती कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. संबंध में थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि शहर के लोगों ने कई बार शिकायत की थी. गांधी मैदान में असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था. जो शराब पीकर वहां अफरा-तफरी मचाते है. जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है. इस सूचना पर पुलिस गांधी मैदान में छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन चारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हाल में शहर में जुआ नहीं चलने दिया जायेगा. शहर में जहां-जहां भी जुआरियों का अड्डा है सभी जगहों पर छापेमारी की जायेगा. जो पकड़े जायेंगे उसको किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola