गुजरात पुलिस ने दो साइबर अपराधी दबोचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के घाबरा गांव में गुजरात पुलिस की कार्रवाई तीन लाख रुपये की फर्जीवाड़ा का है मामला दोनों को अपने साथ ले गयी गुजरात पुलिस विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से गुरुवार को करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पारोजोरी व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के घाबरा गांव […]
विज्ञापन
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के घाबरा गांव में गुजरात पुलिस की कार्रवाई
तीन लाख रुपये की फर्जीवाड़ा का है मामला
दोनों को अपने साथ ले गयी गुजरात पुलिस
विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से गुरुवार को करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पारोजोरी व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के घाबरा गांव में छापेमारी की. इस दौरान घाबरा गांव निवासी आयुष मियांं व इकबाल अंसारी को पकड़ा. दोनों पर लगभग तीन लाख रुपये की फर्जीवाड़ा का आरोप है. मामले में गुजरात राज्य के वारचर शहर के थाना में कांड संख्या 138/15 दर्ज है. इंस्पेक्टर एचएन पटेल ने कहा कि ये दोनों काफी शातिर साइबर अपराधी हैं.
दोनों दूसरे के एटीएम से पैसा उड़ाने का काम करता था. आज दोनों को नाटकीय ढंग से पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम मामले के अपराधी पर सख्ती बरती जायेगी. दोनों को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गयी. बता दें कि गुजरात के वारचर शहर की साइबर पुलिस की छापेमारी कई दिनों से करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




