पाकिस्तान से लौटी गीता को जामताड़ा निवासी सोखा किस्कु ने बताया अपनी बेटी

Updated at : 03 Mar 2016 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान से लौटी गीता को जामताड़ा निवासी सोखा किस्कु ने बताया अपनी बेटी

जामताड़ा : 25 अक्टूबर 2015 को पाकिस्तान से भारत लौटी गीता को जामताड़ा निवासी सोखा किस्कु ने अपनी बेटी बताया है. सोखा का दावा है कि पाकिस्तान से लौटी गीता उनकी बेटी मिलोनी किस्कु है. अपनी बेटी होने का दावा करने के साथ ही उसने जामताड़ा के नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. सोखा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : 25 अक्टूबर 2015 को पाकिस्तान से भारत लौटी गीता को जामताड़ा निवासी सोखा किस्कु ने अपनी बेटी बताया है. सोखा का दावा है कि पाकिस्तान से लौटी गीता उनकी बेटी मिलोनी किस्कु है. अपनी बेटी होने का दावा करने के साथ ही उसने जामताड़ा के नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है.

सोखा ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि उनकी बेटी 2003 से नदी के पास से गुम हो गयी थी. अब उन्होंने टीवी पर गीता की तस्वीर देखकर पहचान लिया है कि यह उनकी बेटी है. सोखा ने गीता को अपनी बेटी होने का दावा करते हुए इस संबंध में डीएसपी को भी एक पत्र सौपा है. इतना ही नहीं उन्होंने झारखंड सरकार को भी एक पत्र भेजा है जिसमें गुहार लगायी है कि उन्हें उनकी बेटी से मिलाया जाए. सोखा बहुत पहले से यह दावा कर रहे हैं लेकिन उनकी मदद कोई नहीं कर रहा है. उन्होंने पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो के सिजुआ स्थित आवास पर भी जाकर गुहार लगायी.

उन्होंने गीता को लेकर कई निशानी बतायी है, जिसमे उन्होंने बचपन के कई निशानों का जिक्र किया है. गीता के परिवार वालों का अबतक पता नहीं चला है. ऐसे में यह संभव है कि जामताड़ा निवासी सोखा का दावा सच हो. गीता को फिलहाल इंदौर के एक एनजीओ में रखा गया है और अभी भी उसके परिवार की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola