ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

फतेहपुर. गाेविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित चौकुंदा के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हादसा. गोविंदपुर- साहिबगंज हाइवे के चौकुंदा के समीप हुई दुर्घटना प्रतिनिधि, फतेहपुर. गाेविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित चौकुंदा के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, खैरबनी बूटबाड़ी पानू मंडल (48) साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज गति के ट्रेलर ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर के बाद ट्रेलर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फतेहपुर थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल पानू मंडल को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी है. बताया जाता है कि पानू मंडल की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. उनके परिवार में एक दिव्यांग बेटा, सात वर्ष की एक बेटी और वृद्ध मां है, जिनका भरण-पोषण पानू मंडल पाव-रोटी बेचकर करते थे. उनके असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रेलर ( एनएल-01 एके 5369) को जब्त कर थाना ले आई है. वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके. इधर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जामताड़ा भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola