गाय पालन कर स्वरोजगार से जुड़ें महिलाएं

जामताड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ आरसेटी में चल रहे छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ. इसमें चैंगाइडीह पंचायत के स्वयं सहायता समूह की 28 युवतियों ने भाग लिया. इन्हें पशुओं में होने वाले रोग व इसके उपचार के बारे में पशु विशेषज्ञ काशीकांत मंडल एवं अनुज कुमार साह ने बताया. […]
जामताड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ आरसेटी में चल रहे छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ. इसमें चैंगाइडीह पंचायत के स्वयं सहायता समूह की 28 युवतियों ने भाग लिया. इन्हें पशुओं में होने वाले रोग व इसके उपचार के बारे में पशु विशेषज्ञ काशीकांत मंडल एवं अनुज कुमार साह ने बताया.
साथ ही उन्हें मार्केटिंग प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गयी. निदेशक जय कुमार गुप्ता ने बैंकिंग के महत्व को बताया. कहा जिससे वे अपनी जमा पूंजी निवेश कर अपने भविष्य को अच्छे ढंग से संवार पायेंगे. इस अवसर पर सुमित रंजन, प्रणय कुमार सिंह, पंकज दास सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




