देवघर व जामताड़ा से 700 साइबर ठग भेजे गये हैं जेल : आइजी

Updated at : 05 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर व जामताड़ा से 700 साइबर ठग भेजे गये हैं जेल : आइजी

संताल परगना के आइजी जी. क्रांति कुमार बुधवार को जामताड़ा पहुंचे.

विज्ञापन

जामताड़ा. संताल परगना के आइजी जी. क्रांति कुमार बुधवार को जामताड़ा पहुंचे. आइजी ने जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि संताल परगना साइबर अपराध के मामले में खासकर जामताड़ा और देवघर में पुलिस की विशेष नजर है. पुलिस कार्रवाई कर रही है. कहा कि जब से वह संताल परगना के आइजी पद पर स्थापित हुए हैं देवघर और जामताड़ा में साइबर अपराध को लेकर विशेष नजर है. देवघर और जामताड़ा जिला को मिलाकर सात महीने में 700 से अधिक साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया है, जिसको जमानत भी नहीं मिल पा रही है. अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी को विशेष प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है. मॉनिटरिंग भी की जा रही है. वहीं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारीब, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola