60 चिरेका कर्मियों को दुर्गापूजा का उपहार

Published at :08 Oct 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
60 चिरेका कर्मियों को दुर्गापूजा का उपहार

मिहिजाम : चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष अमिता तायल द्वारा अपराह्न को संगठन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दुर्गापूजा को लेकर उपहार प्रदान किये गये. संगठन के शिशु बिहार विद्यालय, आशा किरण विद्यालय, मसाला सेंटर, फाईल सेंटर, कल्याणी हस्तकला केंद्र, ललित कला केंद्र एवं सुतृप्ति कैंटिन के लगभग 60 कर्मचारियों को अमिता तायल ने उपहार […]

विज्ञापन
मिहिजाम : चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष अमिता तायल द्वारा अपराह्न को संगठन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दुर्गापूजा को लेकर उपहार प्रदान किये गये. संगठन के शिशु बिहार विद्यालय, आशा किरण विद्यालय, मसाला सेंटर, फाईल सेंटर, कल्याणी हस्तकला केंद्र, ललित कला केंद्र एवं सुतृप्ति कैंटिन के लगभग 60 कर्मचारियों को अमिता तायल ने उपहार भेंट किये. अमित तायल ने इन संगठन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को दुर्गापूजा की शुभकामना दी एवं एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही.
दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू
मुरलीपहाड़ी. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है. नारायणपुर, मंडरो, अमजोरा, दक्षिणबहाल, देवलबाडी, धरमपुर, पांडेयडीह घांटी आदि गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में मुर्तिकार व्यस्त हैं.
मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. विभिन्न पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है. विजया दशमी के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा. दुर्गा पूजा को लेकर कपड़ों की दुकानों में लोग खरीदारी करते दिख रहे हैं. पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola