शहर की व्यवस्था की निगरानी करें वार्ड पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने शहर के वार्ड पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में उन्होंने पार्षदों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था का पूरा […]
विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने शहर के वार्ड पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.
बैठक में उन्होंने पार्षदों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाय. कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए. जिस चीज की जरूरत हो संपर्क करें उसे पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूजा में सभी वार्डों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जायेगा. हर वार्ड में सफाई कर्मी स्थायी रूप से पूजा में नियुक्त किये जायेंगे. पूरी मॉनिटरिंग वार्ड पार्षद करेंगे. कमी होने पर पार्षद को ही जिम्मेवार माना जायेगा. शहर को साफ सुथरा रखना सबका नैतिक धर्म बनता है.
टीम करेगी निगरानी : शहर में जहां जहां लाइट खराब है या कहीं भी गंदगी है तो इसकी जानकारी रखने के लिए एक टीम बनायी जायेगी. इस टीम में तीन लोगों को रखा जायेगा. जो दिन भर शहर में घूम घूम कर व्यवस्था की कमी को दर्ज करेंगे और इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत के कंट्रोल रूम को देंगे. जो कमी रहेगी उसे ऑन द स्पॉट निबटाया जायेगा. बैठक में वार्ड पार्षद चंडीचरण भंडारी, पवित्रो महता, सुनिल बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




