दो अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट फरजी निकला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति काउंसलिंग जामताड़ा : जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति की काउंसलिंग में फरजी प्रमाण-पत्र के आधार पर शामिल होने का मामला पकड़ में आया है़ जिला शिक्षा अधीक्षक सभागार में कक्षा 01 से 05 तक की शिक्षक नियुक्ति कांउसलिंग में जांच के दौरान दो लोगों का सर्टिफिकेट जाली पाया गया. अभ्यर्थी महेंद्र कुमार, […]
विज्ञापन
जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति काउंसलिंग
जामताड़ा : जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति की काउंसलिंग में फरजी प्रमाण-पत्र के आधार पर शामिल होने का मामला पकड़ में आया है़ जिला शिक्षा अधीक्षक सभागार में कक्षा 01 से 05 तक की शिक्षक नियुक्ति कांउसलिंग में जांच के दौरान दो लोगों का सर्टिफिकेट जाली पाया गया. अभ्यर्थी महेंद्र कुमार, जो मोहनपुर देवघर का रहने वाला है, उसका इंटर का सर्टिफिकेट जाली निकला.
वहीं चंद्रशेखर आजाद जो देवघर का रहने वाला है, उसके टेट पास का सर्टिफिकेट जाली था. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने इन दोनों पर फरजीवाड़ा करने के आरोप में थाने में मामला दर्ज करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




