पल्टा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत

Published at :15 Sep 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पल्टा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत

नारायणपुर : थाना क्षेत्र के पल्टा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी है. खबर है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को दफना दिया है. घटना रविवार की सुबह की दस बजे की बतायी जा रही है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के […]

विज्ञापन
नारायणपुर : थाना क्षेत्र के पल्टा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी है. खबर है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को दफना दिया है. घटना रविवार की सुबह की दस बजे की बतायी जा रही है.
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, झकसु मियां की तीन बेटियां नुरजहां खातून (8), रजिया खातून (5) तथा उनकी बड़ी बेटी अपने घर के बगल के गेहुआ तालाब नहाने गयी थी. थोड़ी देर बाद बड़ी बच्ची ने अपने दोनों बहनों को घर चलने को कहा. लेकिन दोनों बहनों ने नहाने की जिद करने लगी. उनकी जिद के कारण बड़ी बहन अपने घर चली गयी. काफी देर के बाद जब दोनों बहने घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. परिजनों को खबर मिली की दो बच्चे तालाब में डूब गये हैं.
यह खबर जंगल की आग तरह फैल गयी. इसकी सूचना मिलते ही बोरवा पंचायत की मुखिया लोगोरी सोरेन एवं जिला परिषद सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों ने इनका पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी. लेकिन समाज के कुछ लोगों द्वारा समझाने के बाद परिजनों ने दोनों बच्चियों को दफना दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola