विधायक पर लगाया धमकी देने का आरोप

Published at :01 May 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक पर लगाया धमकी देने का आरोप

जामताड़ा. जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली निवासी शलेंद्र शेखर ठाकुर ने विधायक डॉ इरफान अंसारी के विरुद्ध जामताड़ा थाना में सनहा दर्ज कराया है. दर्ज आवेदन में शलेंद्र ने आरोप लगाया है कि विधायक के मोबाइल से अपने लिमिट में रहने की धमकी दी गयी है. उन्होंने थाना में अपने जान माल की सुरक्षा एवं […]

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली निवासी शलेंद्र शेखर ठाकुर ने विधायक डॉ इरफान अंसारी के विरुद्ध जामताड़ा थाना में सनहा दर्ज कराया है. दर्ज आवेदन में शलेंद्र ने आरोप लगाया है कि विधायक के मोबाइल से अपने लिमिट में रहने की धमकी दी गयी है. उन्होंने थाना में अपने जान माल की सुरक्षा एवं झूठे मुकदमें में फंसाने की आशंका जाहिर की है.——————————–विधायक ने भी लगाया आरोपवहीं विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा शलेंद्र शेखर ठाकुर के विरुद्ध नकली आइडी बना कर फेस बुक वॉट्स एप के माध्यम से गलत मैसेज भेजने एवं जान मारने की धमकी व अप्रिय शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं उन्होंने भविष्य में किसी तहर की अप्रिय घटना घटित करने को लेकर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है. इसके अलावा उन्होंने शलेंद्र पर अपने मोबाइल से जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola