ग्रामीणों ने की एसडीओ से डीलर की शिकायत

पाकुड़ . जिले के महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर द्वारा नियमित राशन व किरासन का वितरण नहीं करने तथा खाद्यान्न सामग्री मांगने पर गाली गलौज व झूठे केस में फंसाने की लिखित शिकायत एसडीओ से की है. एसडीओ को दिये अपने शिकायत में ग्रामीण लालू अंसारी, रमजान अंसारी, […]
पाकुड़ . जिले के महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर द्वारा नियमित राशन व किरासन का वितरण नहीं करने तथा खाद्यान्न सामग्री मांगने पर गाली गलौज व झूठे केस में फंसाने की लिखित शिकायत एसडीओ से की है. एसडीओ को दिये अपने शिकायत में ग्रामीण लालू अंसारी, रमजान अंसारी, हुसैन अंसारी, सुभान मियां आदि ने उल्लेख किया है कि स्वयं सहायता समूह सम्मा आरा डीलर द्वारा नियमित राशन व किरासन का वितरण नहीं किया जा रहा. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










