नारायणपुर में चार बाइक सहित 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में चार बाइक सहित 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त

नारायणपुर. खनन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. खनन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है. पांडेडीह (रामनगर) से चार बाइक पर लदा करीब 32 क्विंटल कच्चा कोयला जब्त किया. खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पांडेडीह इलाके से अवैध रूप से कोयला ढोया जा रहा है. सूचना के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान नारायणपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. हालांकि, छापेमारी के दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. माइनिंग इंस्पेक्टर के आवेदन पर नारायणपुर थाने में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या परिवहन की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. वहीं, दूसरी ओर जामताड़ा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है, जिसे थाने को सुपुर्द किया गया है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola