करमाटांड़ में 250 कंबलों का वितरण, विद्यासागर की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में 250 कंबलों का वितरण, विद्यासागर की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रगति वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल और विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति ने नंदन कानन परिसर में समाजसेवा के तहत 250 कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में बंगाल, बिहार और झारखंड के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शिक्षा, समाज सुधार एवं मानव सेवा के योगदान को याद किया गया। प्रगति वेलफेयर सोसाइटी के लगभग 100 सदस्य, जिसमें चंदन मुखर्जी, देवाशीष मिश्रा, डीडी भंडारी शामिल थे, ने गरीब बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों तक कंबल पहुंचाए। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने भविष्य में और सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियां चलाने की योजना बताई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नंदन कानन परिसर में रविवार को समाजसेवा की उल्लेखनीय पहल के तहत प्रगति वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल और विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के संयुक्त सहयोग से 250 कंबलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बंगाली समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया. वक्ताओं ने विद्यासागर के जीवन, उनके शिक्षण, समाज सुधार एवं मानव सेवा के अप्रतिम योगदान को याद किया. कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रगति वेलफेयर सोसाइटी के सक्रिय सहयोग से संगठन के लगभग 100 सदस्य शामिल हुए. इनमें प्रमुख रूप से चंदन मुखर्जी, देवाशीष मिश्रा, डीडी भंडारी सहित दर्जनों बंगाली समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं ग्रामीण गरीब परिवारों तक कंबल पहुंचाकर उन्हें ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय स्वयंसेवकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में ओर भी कई सामाजिक, विकासात्मक गतिविधियां चलायी जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola