दिघरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन आयोजित
Author Jiyaram murmu
Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. दिघरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंतर्गत दिघरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा. इस धार्मिक आयोजन में दिघरिया, चापुड़िया, हरिपुर, धावा, बमनकनाली, मंझलाडीह, खनतीपुर और जानुमड़ीह के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की कीर्तन गायिका दीपा दास व उनकी मंडली ने ‘प्रभास यज्ञ’ की कथा का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण दिया. भजन, कीर्तन और कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का धार्मिक महत्व बताया. उनकी मधुर आवाज और भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










