पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जामताड़ा कोर्ट : सीजीएम सिद्धार्थ मंडल के न्यायालय में एक युवती ने आवेदन दिया है. उसने अपने पड़ोसी लालजी हेंब्रम पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीडि़ता नाला थाना क्षेत्र के मोरबासा गांव की निवासी है. पीडि़ता द्वारा न्यायालय में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जब वह रात में सोयी […]
जामताड़ा कोर्ट : सीजीएम सिद्धार्थ मंडल के न्यायालय में एक युवती ने आवेदन दिया है. उसने अपने पड़ोसी लालजी हेंब्रम पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीडि़ता नाला थाना क्षेत्र के मोरबासा गांव की निवासी है. पीडि़ता द्वारा न्यायालय में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जब वह रात में सोयी हुई थी.
उसी समय उसका पड़ोसी घर में प्रवेश कर गया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. हल्ला करने पर आरोपी भाग गया. घटना को लेकर गांव में पंचायती हुई लेकिन उसे नहीं माना गया. हार कर युवती को न्यायालय की शरण में आना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










