जोनल जज का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

जामताड़ा कोर्ट . झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जामताड़ा के जोनल जज हरिश चंद्र मिश्रा का जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया. उनके आगमन पर बार के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि मैं पहले अधिवक्ता था. उसके बाद जज बना […]
जामताड़ा कोर्ट . झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जामताड़ा के जोनल जज हरिश चंद्र मिश्रा का जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया. उनके आगमन पर बार के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि मैं पहले अधिवक्ता था. उसके बाद जज बना हूंं. अधिवक्ताओं की समस्या, परेशानी और कठिनाईयों को जानता हूं. किसी भी तरह की समस्या, सुझाव एवं शिकायत हो तो मुझे जानकारी देंगे. मेरे संज्ञान में आने के बाद मैं आवश्य ही कार्रवाई करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि बार भवन को जमीन प्राप्त हुआ है उस पर निर्माण कार्य करायें. अवसर पर प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि, रजिस्ट्रार सूर्यमणि त्रिपाठी, बार के सचिव अनिल कुमार महतो के अलावे अधिवक्ता मिहिर कुमार दुबे, विशेश्वर महतो, दिलीप कुमार गण, विजन कुमार सर्खेल सहित अनेकों अधिवक्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










