ओके... आरपीएफ कर्मियों के रसोइया को बंद कमरे में जमकर पीटा

Published at :05 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... आरपीएफ कर्मियों के रसोइया को बंद कमरे में जमकर पीटा

मिहिजाम . चित्तरंजन में आरपीएफ कर्मियों के रसोइया प्रदीप यादव (40) को मिहिजाम के एक शराब व्यवसायी के एक कर्मी और उसके ग्रुपों ने शुक्रवार को एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की. रसोइया के हाथ-पैर बांध दिये गये थे. आस-पास के लोगों ने पिटाई की शोर सुनकर पुलिस को सूचित किया. मौके पर […]

विज्ञापन

मिहिजाम . चित्तरंजन में आरपीएफ कर्मियों के रसोइया प्रदीप यादव (40) को मिहिजाम के एक शराब व्यवसायी के एक कर्मी और उसके ग्रुपों ने शुक्रवार को एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की. रसोइया के हाथ-पैर बांध दिये गये थे. आस-पास के लोगों ने पिटाई की शोर सुनकर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख पिटाई करने वाले सभी भाग खड़े हुए. पुलिस ने रसोइया को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया. रसोइया ने बताया कि वह आरपीएफ कर्मियों के लिये तीन नंबर गेट स्थित बैरक में खाना बनाता है. शुक्रवार सुबह मिहिजाम के शराब कर्मी राजु जयसवाल, पिंटू जायसवाल और उसके साथी ने मिहिजाम जबरदस्ती उठा कर ले गये. मिहिजाम के मसजिदरोड में एक आवास पर लाकर रुपये मांगने लगे और कहा कि जो पांच हजार रुपये उधार लिये हो वापस कर दो. मामले को लेकर पुलिस ने प्रदीप का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola