ePaper

रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त किया गया संग्रह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated at : 14 Jun 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त किया गया संग्रह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जामताड़ा. विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंट एंथोनी विद्यालय प्रांगण में शनिवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंट एंथोनी विद्यालय प्रांगण में शनिवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर विद्यालय परिवार एवं नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया. बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, विशिष्ट अतिथि डॉ निलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक इंचार्ज रणधीर कुमार, डॉ डीडी भंडारी, डॉ चंचल भंडारी, अरूप कुमार यादव, अपर्णा भंडारी, समाजसेवी कुणाल साव एवं आकाश साव ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य अतिथि सीएस डा आनंद मोहन सोरेन व विशिष्ट अतिथि डॉ निलेश कुमार ने रक्तदान को एक महान मानवीय सेवा बताया. कहा कि नियमित रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है. समाजसेवी डॉ दुर्गादास भंडारी ने कहा रक्तदान एक मानवीय करुणा, सेवा और नैतिक उत्तरदायित्व का सशक्त प्रतीक है. इस रक्तदान शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. शिविर में मीनाक्षी चौरसिया, रामकृष्ण चौरसिया, राजीव हेंब्रम, सविता घोष, रिंकू घोष, सुलेखा कुमारी, साहेब मंडल, वरुण कुमार, रोनित विश्वास, दीपेश पाल, उत्तम मंडल उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola