गुमटी से 20 लीटर अवैध विदेशी शराब किया जब्त

पुलिस ने बाबूपुर में एक गुमटी में छापेमारी की. इस दौरान 20 लीटर से ज्यादा अवैध विदेशी शराब और बीयर की बोतलें जब्त की गयी.
कुंडहित. पुलिस ने बाबूपुर में एक गुमटी में छापेमारी की. इस दौरान 20 लीटर से ज्यादा अवैध विदेशी शराब और बीयर की बोतलें जब्त की गयी. हालांकि पुलिस के इस कार्रवाई की भनक लगने से दुकानदार गोपाल गोराई मौके से फरार होने में सफल रहा. कुंडहित थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाबूपुर मोड़ स्थित एक गुमटी में छापेमारी की गयी. इस दौरान वहां से विभिन्न अंग्रेजी ब्रांडों के दर्जनाधिक बोतलें जब्त की गयी है. इनमें 20 लीटर से अधिक शराब है. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि गुमटी की आड़ में अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. छापेमारी का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक नाजिम खान ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




