ओके... मनरेगा की समीक्षा बैठक

फतेहपुर . प्रखंड कार्यालय में बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत में चल रहे योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. मौके पर उपस्थित सभी रोजगार सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों का आधार संख्या 30 नवंबर तक हर हाल में जमा हो […]
फतेहपुर . प्रखंड कार्यालय में बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत में चल रहे योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. मौके पर उपस्थित सभी रोजगार सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों का आधार संख्या 30 नवंबर तक हर हाल में जमा हो जाना चाहिए. साथ ही पूर्ण योजनाओं का शत प्रतिशत फोटो अपलोड 30 नवंबर तक करें. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी. जेई को निर्देश देते हुए कहा कि एमबी एंट्री जल्द करें. साथ ही मजदूरों के 100 दिन की संख्या को बढ़ायें. मौके पर बीपीओ पवन कुमार ऐई अविनाश कुमार, जेई उत्तम शर्मा, सुशील पंडित, सहदेव टुडू, अशोक साह, पंचायत सचिव कमल किशोर राय, कृष्णा महतो, कार्तिक रजक, अंजु देवी, रोजगार सेवक कमल मरांडी, मोबीन अंसारी, विश्वंभर मंडल, मसूद अंसारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










