जागृति क्रिकेट टीम विजयी

बिंदापाथर . फूटाबांध युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जागृति टीम व इलेवन टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस इलेवन टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 31 रन बनाया. जवाबी पारी में जागृति टीम ने 6 विकेट पर 32 रन बनाकर टूर्नामेंट […]
बिंदापाथर . फूटाबांध युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जागृति टीम व इलेवन टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस इलेवन टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 31 रन बनाया. जवाबी पारी में जागृति टीम ने 6 विकेट पर 32 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया. मैन ऑफ द सिरीज रोहित सिंह को दिया. विजेता व उपविजेता टीम का महुलबोना के मुखिया पति साहेबलाल मुर्मू ने पुरस्कृत किया. साहेबलाल ने कहा कि खिलाड़ी हार से निराश न हो. हार जीत एक सिक्का के दो पहलू है. प्रयास जारी रखें कामयाबी जरूर मिलेगी. मौके पर नदियानंद सिंह, मुकेश सिंह, मारूती सिंह, जियाराम सिंह, जगत मुर्मू, विपिन सिंह, विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










