बिजली बिल नहींदिया, गिरफ्तार

Published at :04 Nov 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल नहींदिया, गिरफ्तार

मिहिजाम . बिजली बिल चुकता नहीं करने पर छाताडंगाल निवासी सब्जी विक्रेता सरबन साव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिजली विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस बीच सरबन के घर की बिजली भी काट दी गयी है. सरबन ने बताया कि बिल उनके […]

विज्ञापन

मिहिजाम . बिजली बिल चुकता नहीं करने पर छाताडंगाल निवासी सब्जी विक्रेता सरबन साव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिजली विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस बीच सरबन के घर की बिजली भी काट दी गयी है. सरबन ने बताया कि बिल उनके पिता स्व. केशव साव के नाम से ही बकाया है. घर में चार छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी है. माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण बिल नहीं जमा कर पाया. इस घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली महकमा के पास कई उपभोक्ताओं के ऊपर लाखों रूपये वर्षों से बकाया है. लेकिन विभाग ऐसे लोगों को पकड़ना तो दूर उन्हें नोटिस भेजना भी जरूरी नहीं समझता. ऐसे लोग पहुंच पैरवी के बल पर बिजली विभाग को चुना लगाने का काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola