अजय नदी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत

अजय नदी में नहाने के दौरान एक बालक डूब गया. इससे उसकी मौत हो गयी.
बिंदापाथर. अजय नदी में नहाने के दौरान एक बालक डूब गया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृत बालक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरता गांव के अशोक पंडित (13) के रूप में हुई है. बताया गया कि मृतक अशोक पंडित दो दिन पहले अपने घर कुरता से फूफा घर लाइबोनी आया था. गुरुवार को फुफेरा भाई के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह नदी में डूब गया. इस घटना के सुनने के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे इकट्ठा हो गए और बच्चे की खोजबीन करने लगे. करीब एक घंटा काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक को नदी से बाहर निकाला. 108 एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने अशोक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने मृत बालक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










