आज मंत्री डॉ लोइस करेंगी झंडोत्तोलन

जामताड़ा : 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है. जहां सूबे की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारी कर ली गयी है. मैदान को रंग-रंगोन कर काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है. इसके अलावा पंडाल भी बनाया गया […]
जामताड़ा : 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है. जहां सूबे की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारी कर ली गयी है. मैदान को रंग-रंगोन कर काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है. इसके अलावा पंडाल भी बनाया गया है. सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किये गये हैं. झंडोत्तोलन के वक्त गांधी मैदान में मुख्य आकर्षण परेड का होगा. जहां स्कूली बच्चे आकर्षक परिधान में बैंड की धुन पर परेड करेंगे. मंत्री डॉ मरांडी सुबह के 8.50 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगी तथा सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करने के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित भी करेंगी. इसके अलावा इस अवसर पर विभिन्न विद्यलायों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंडों में भी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




