ePaper

चौकीदार नियुक्ति, दौड़ के लिए विभिन्न कोटि के 1193 अभ्यर्थी किये गये चयनित

Updated at : 05 May 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार नियुक्ति, दौड़ के लिए विभिन्न कोटि के 1193 अभ्यर्थी किये गये चयनित

जामताड़ा. चौकीदार सीधी नियुक्ति के लिए 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम कोटिवार आरक्षण 1:3 की शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप के लिए अभ्यर्थियों के चयन सूची जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस. 13 से 16 मई के बीच आउटडोर स्टेडियम में होगी शारीरिक जांच : डीसी जामताड़ा. चौकीदार सीधी नियुक्ति के लिए 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम कोटिवार आरक्षण 1:3 की शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप के लिए अभ्यर्थियों के चयन सूची जारी कर दी गयी है. इसे लेकर डीसी कुमुद सहाय ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस कांफ्रेंस की. डीसी ने बताया कि विभिन्न कोटिवार कुल 1193 अभ्यर्थीको शारीरिक जांच के लिए चयनित किया गया है. उन्होंने विभिन्न कोटिवार कट ऑफ मार्क्स के अलावा चयनित अभ्यर्थियों की संख्या बताया. कहा कि यह एनआइसी जामताड़ा के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. चौकीदार नियुक्ति के लिए जिलांतर्गत प्रकाशित विज्ञापन के अनुरूप लिखित परीक्षा में उनके कुल प्राप्तांक के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के करीब तीन गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए चयन किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रेणी में पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी नहीं रहने के कारण उक्त श्रेणी में तीन गुणा अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जा सका है. बताया कि यूआर श्रेणी में कट ऑफ मार्क्स में एक समान संख्या अधिक होने के कारण 144 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया. यूआर कैटेगरी में कुल 555 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है. एसटी कैटेगरी में आदिम जनजाति सम्मिलित है उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए 06 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पीवीटीजी कैटेगरी में सम्मिलित किया गया. एसटी कैटेगरी में 525 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है. ईडब्ल्यूसी कैटेगरी में न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स से ऊपर मात्र 69 अभ्यर्थी हैं, जिन्हें ईडब्ल्यूसी कैटेगरी में शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया, जिनमें से 05 महिलाएं सम्मिलित हैं. खेल कूद कोटा में 03 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं, जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया. दिव्यांग कैटेगरी में 41 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया गया. ऑटिज्म एंड मल्टीपल डिसएबिलिटीज में 03 अभ्यर्थी ही योग्य पाए गए हैं, जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया. क्षैतिज आरक्षण अंतर्गत महिला, खेल कूद कोटा एवं निशक्त श्रेणी से संबंधित आरक्षण विज्ञापन के शर्तों के आलोक में उपलब्धता के आधार पर प्रदान किया गया है. आदिम जनजाति कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के आलोक में कुल-03 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाना है, जबकि अनुसूचित जनजाति अंतर्गत कुल-03 आदिम जनजाति स्वतः शारीरिक जाँच परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं. बताया कि शारीरिक जांच (दौड़) एवं माप के लिए लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की सूची किसी भी स्तर पर किसी भी समय कोई विशेष त्रुटि/ नियमानुसार पात्रता नहीं रहने का मामला संज्ञान में आने पर अभ्यर्थियों की अभ्यर्थता रद्द/ संशोधित करने का सर्वाधिकार नियुक्ति/चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा. 13 से होगी शारीरिक जांच परीक्षा – एसपी एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शारीरिक जांच परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जो आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा (संभवतः) में 13 से 16 मई 2025 के बीच होगी. गर्मी को देखते हुए इसे प्रातः में आयोजित की जायेगी. बता दें कि चौकीदार नियुक्ति को लेकर 4552 परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पंकज कुमार रवि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola