खून से लथपथ महिला का शव बरामद
Updated at : 03 Aug 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

शव को पुलिस ने गुरुवार को एक कमरे से किया बरामद मिहिजाम : सीमावर्ती रूपनारायणपूर के सुकांतपल्ली ग्रीन पार्क इलाके के एक मकान में वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गये. मकान में ताला बंद था पुलिस ने सूचना पाकर गुरुवार को […]
विज्ञापन
शव को पुलिस ने गुरुवार को एक कमरे से किया बरामद
मिहिजाम : सीमावर्ती रूपनारायणपूर के सुकांतपल्ली ग्रीन पार्क इलाके के एक मकान में वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गये. मकान में ताला बंद था पुलिस ने सूचना पाकर गुरुवार को शव मकान के एक कमरे से बरामद किया. मृतका का नाम 68 वर्षीय नियति देवी बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के छोटे बेटे विश्वनाथ साहा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक वृद्धा अपने मकान में अकेली रहती थी. उनके पति आदित्य साहा चिरेका के कर्मचारी थे. जिनका देहांत 2014 में हो गया था. मृतका के दो पुत्र अशोक साहा व विश्वनाथ साहा हैं.
बड़े पुत्र अशोक साहा ने इस मामले में पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि वे रानीगंज के आइटीआइ कॉलेज में काम करते हैं और उनका छोटा भाई विश्वनाथ साहा चितरंजन में रहकर एलआइसी का काम करता है. महिला को पेंशन की राशि 14 हजार रुपये हर माह मिलता था. अशोक के मुताबिक हर रोज वह अपनी मां से फोन पर बातचीत कर हालचाल भी जानता रहता था. लेकिन बुधवार को उन्होंने फोन से जानकारी लेना चाहा तो बात नहीं हो सकी. तब उन्होंने आसपास से खबर ली, लोगों ने बताया कि कमरा बाहर से बंद है और नियति देवी कमरे में नहीं है. दोबारा फोन किया गया तो फोन नहीं लगा. तब वह गुरुवार को अपने मां से मिलने रूपनारारयणपूर आया. लेकिन जब उसने देखा तो घर बंद पाया. फिर अपने छोटे भाई विश्वनाथ से मां के बारे में पूछा. विश्वनाथ ने बताया कि उसे जानकारी नहीं है. लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक विश्वनाथ साहा को बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर घर से निकलते हुआ देखा गया. विश्वनाथ साहा मां से झगड़ा भी किया करता था. अशोक के द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर एक कमरे में महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




