लोधा मियां सहित कई गिरोह हैं सक्रिय

जामताड़ा/गिरिडीह : पिछले एक दशक से जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा है. आये दिन जिले में कहीं न कहीं बाइक चोरी की वरदात सुनने को मिलती ही रहती है. पुलिस ने कई बार बाइक चोर गिरोहों का खुलासा भी किया है. खुलासे के बाद जिले में […]
जामताड़ा/गिरिडीह : पिछले एक दशक से जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा है. आये दिन जिले में कहीं न कहीं बाइक चोरी की वरदात सुनने को मिलती ही रहती है. पुलिस ने कई बार बाइक चोर गिरोहों का खुलासा भी किया है. खुलासे के बाद जिले में कुछ दिनों तक बाइक चोर गिरोह पूरी तरह शांत रहे, लेकिन इधर पुन: गिरोह बाइक चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गये है. वहीं एसपी एसके झा के निर्देश पर डीएसपी पीके मिश्र व पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस की इस टीम ने जिले में सक्रिय गिरोह को चिह्नित भी किया है.
यह जानकारी डीएसपी पीके मिश्र ने दी. बताया कि जिले के शहरी इलाके में बाइक चोरी करनेवाले चार गिरोह सक्रिय हैं. गिरोह के द्वारा चोरी करने के बाद एक गिरोह बाइक को खपाने का काम भी करता हैं. अभी तक बाइक चोर गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता भी पायी है. गिरोह की सक्रियता गिरिडीह के अलावा जामताड़ा, देवघर, धनबाद के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी सक्रिय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




