हत्यारोपित को पाया दोषी, सजा के बिंदु पर सुनवाई आज

जामताड़ा कोर्ट : जिला जज प्रथम कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में हत्या के आरोपित को दोषी पाया गया. कुंडहित थाना कांड संख्या 27/2000 के सूचक दुमका जिला के नगर थाना हिरनाकुंडी निवासी किशोर शर्मा ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुलाइ सोरेन को आरोपित बनाया है. किशोर शर्मा ने बताया 09 मई 2000 को उसके […]
जामताड़ा कोर्ट : जिला जज प्रथम कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में हत्या के आरोपित को दोषी पाया गया. कुंडहित थाना कांड संख्या 27/2000 के सूचक दुमका जिला के नगर थाना हिरनाकुंडी निवासी किशोर शर्मा ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुलाइ सोरेन को आरोपित बनाया है. किशोर शर्मा ने बताया 09 मई 2000 को उसके भाई दिनेश शर्मा ने अपने साथी कांतो शर्मा के साथ साइकिल से अपने घर हिरनाकुंडी दुमका जाने के लिए निकला था.
परंतु वह लौट कर नहीं आया. तभी परिजनो द्वारा खोजबीन करने पर पता की आरोपी एवं अन्य लोग उसके भाई का हत्या कर उसका शव को फतेहपुर कब्रिस्तान में छिपा दिया है. अपर लोक अभियोजक वसीर अहमद खान ने अभियोजन पक्ष के तरफ से कुल 09 गवाह कराये. सजा के बिंदु पर शुक्रवार को सुनवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










