जिले में रविवार को वज्रपात से दो की मौत हो गयी

महिजाम/ फतेहपुर : जिले में रविवार को वज्रपात से दो की मौत हो गयी. पहली घटना महिजाम थाना क्षेत्र के शिवलीवाडी पंचायत अंतर्गत मुर्गाटोना गावं के घोषकाडीह टोला की है. जहां वज्रपात से एक मजदूर 28 वर्षीय मंटू मरांडी की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिजनों […]
महिजाम/ फतेहपुर : जिले में रविवार को वज्रपात से दो की मौत हो गयी. पहली घटना महिजाम थाना क्षेत्र के शिवलीवाडी पंचायत अंतर्गत मुर्गाटोना गावं के घोषकाडीह टोला की है. जहां वज्रपात से एक मजदूर 28 वर्षीय मंटू मरांडी की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिजनों के साथ टाली के मकान में था. इसी क्रम में घर में ठनका गिरने से उसकी मौत हो गयी. वहीं परिवार के अन्य सदस्य आंशिक रूप से घायल हो गए. मंटू की पत्नी के अलावा एक चार वर्षीय बेटा भी है. वहीं दूसरी घटना फतेहपुर के सिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामबाद गांव की है. जहां ठनका गिरने से 28 वर्षीय विवाहित सुनीता देवी की मौत हो गयी. सुनीता घर पर खाना बना रही थी. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




