खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों के जेवरात ले भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन
खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों के जेवरात ले भागे बदमाश

जामताड़ा. शहर के राजपल्ली मुहल्ले में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

– शहर के राजपल्ली मुहल्ले की है घटना, जांच में जुटी पुलिस संवाददाता, जामताड़ा. शहर के राजपल्ली मुहल्ले में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया है. लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिये. जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रदीप चौधरी, बोदमा स्थित एसबीआइ शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं. वे राजपल्ली में अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक बैजू झा के मकान में किराये पर रहते हैं. बताया जाता है कि घटना के समय पति-पत्नी एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरा कमरा बंद था. इसी दौरान देर रात बदमाशों ने खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया. बंद कमरे में रखे आलमारी से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गये. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गये. सूचना मिलने पर जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पीड़ित प्रदीप चौधरी रांची के सेल सिटी बिरसा चौक के रहने वाले हैं. वे एक साल से अपनी पत्नी के साथ राजपल्ली में भाड़े के मकान में रह रहे हैं. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले का उद्भेदन जल्द कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola