केंद्रीय विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी गयी पुस्तकें

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी गयी पुस्तकें

जामताड़ा. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को “पुस्तकोपहार” कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को “पुस्तकोपहार” कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें दान कीं. कहा कि ऐसे नेक कार्यों को सच्ची भावना के साथ अपनाना चाहिए. भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने कहा कि “छोटा सा प्रयास भी बड़ा प्रभाव डाल सकता है. उन्होंने पुस्तकोपहार के महत्व पर प्रकाश डाला. बताया कि ज्ञान का दान श्रेष्ठ दान होता है. उन्होंने भी बच्चों को पुस्तकें प्रदान कीं. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की पुस्तकालय अध्यक्ष स्नेहलता साव ने किया. वहीं वरिष्ठ शिक्षक राम स्वरूप पंडित ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola