कई मामलों का आरोपी पुलिस रिमांड पर

मिहिजाम : चित्तरंजन, रूपनारायणपुर सहित अन्य राज्यों में लूट, छिनतई, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले अजगेबी शर्मा उर्फ मामू को कोलकाता खुफिया पुलिस ने कोलकाता के ही एक आवास से गिरफ्तार कर लिया है. अजगेबी को सीमावर्ती रूपनारायणपुर पुलिस ने रिमांड में लेकर दो दिनों की पूछताछ की. उसके बयान पर रूपनारायणपुर पुलिस […]
मिहिजाम : चित्तरंजन, रूपनारायणपुर सहित अन्य राज्यों में लूट, छिनतई, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले अजगेबी शर्मा उर्फ मामू को कोलकाता खुफिया पुलिस ने कोलकाता के ही एक आवास से गिरफ्तार कर लिया है. अजगेबी को सीमावर्ती रूपनारायणपुर पुलिस ने रिमांड में लेकर दो दिनों की पूछताछ की. उसके बयान पर रूपनारायणपुर पुलिस मिहिजाम के कई संभावित ठिकानों पर उसके साथियों की तलाश करने पहुंची. उसके साथी पुलिस के हाथ नहीं लगे.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक धनबाद निवासी अजगेबी सीमावर्ती इलाकों में कई वारदातों में फरार चल रहा था. अजगेबी की निशानदेही पर गुरुवार को बंगाल पुलिस मिहिजाम के आंबेडकर नगर में उसके साथी शशि वर्मा के घर गयी.
लेकिन वह घर पर नहीं मिला. पुलिस ने स्टेशन रोड पर चाय बेचने वाले संजय साव की तलाश की. लेकिन उसका भी कहीं पता नहीं चल सका. पुलिस के मुताबिक शशि वर्मा, संजय साव, अजगेबी के साथ एक गिरोह ने मिहिजाम में एक थोक आलू बिक्रेता के घर डकैती करने की कोशिश किया था. वहीं रूपनारायणपुर के श्यामडीह रोड में एक ज्वेलरी दुकान में लाखों को जेवरात उड़ाने का आरोप अजगेबी पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










