मालगाड़ी के कंटेनर से गिरा पेट्रोल, मची लूट

Published at :14 May 2014 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी के कंटेनर से गिरा पेट्रोल, मची लूट

मिहिजाम : लगभग ढाई घंटे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल लूटने का सिलसिला चलता रहा. स्टेशन पर 50 कंटेनर ले जा रही मालगाड़ी जब स्टेशन पर रुकी, तो उसके पेट्रोल से भरे कंटेनर में रिसाव हो रहा था. फिर क्या था! जिसे मौका मिला उसी ने हाथ साफ किया. कंटेनर लेकर मालगाड़ी बरौनी से हटिया […]

विज्ञापन

मिहिजाम : लगभग ढाई घंटे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल लूटने का सिलसिला चलता रहा. स्टेशन पर 50 कंटेनर ले जा रही मालगाड़ी जब स्टेशन पर रुकी, तो उसके पेट्रोल से भरे कंटेनर में रिसाव हो रहा था. फिर क्या था! जिसे मौका मिला उसी ने हाथ साफ किया. कंटेनर लेकर मालगाड़ी बरौनी से हटिया जा रही थी. मंगलवार सुबह लगभग 6:35 बजे जब मालगाड़ी प्लेटफॉर्म पर आकर लगी.

तो उसके पांच डिब्बों से हल्का रिसाव हो रहा था. आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि मेन वॉल्व से रिसाव नहीं हो रहा था. बताया कि रिसाव चित्तरंजन स्टेशन पहुंचने से पहले ही हो रहा था. स्टेशन प्रबंधक आरएन साव ने बताया कि इस बारे में एहतियात के लिए वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola