जामताड़ा : पांच साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 17 Mar 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा : पांच साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा/सारठ : जामताड़ा में साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र मंझलाडीह गांव से एक साइबर आरोपित व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव से दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मंझलाडीह गांव निवासी संतोष दास, हीरापुर गांव िनवासी इरफान […]

विज्ञापन
जामताड़ा/सारठ : जामताड़ा में साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र मंझलाडीह गांव से एक साइबर आरोपित व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव से दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मंझलाडीह गांव निवासी संतोष दास, हीरापुर गांव िनवासी इरफान अंसारी एवं अली हुसैन है.
दूसरी ओर, नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव निवासी फरार साइबर अपराधी मितन दत्त एवं जीतन दत्त के घर में साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं साइबर थाना प्रभारी बाल्मिकि सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान आरोपित के घर से चार एटीएम, एक पासबुक, सहित अन्य सामान जब्त किया गया.
वहीं, सारठ पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक निवासी गौतम मंडल व सागर राणा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से नौ नये महंगे मोबाइल, चार पुराने मोबाइल, तीन पावर बैंक, मिक्सर, आयरन व ब्रांडेड कपड़े समेत कई सामान बरामद किये. इनकी अनुमानित कीमत दो लाख बतायी जा रही है. आरोपित कोलकाता से इन सामानों की खरीदारी कर मोहनपुर लौट रहे थे. तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola