जुए के अड्डे पर छापा, चार हिरासत में

Updated at : 16 Mar 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
जुए के अड्डे पर छापा, चार हिरासत में

मिहिजाम : नगर के मालपाड़ा इलाके में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गये लोगों के पास से ताश की गड्डी, मोबाइल तथा करीब 28 सौ रुपये नकद बरामद किये गये हैं. हिरासत में लिए गये लोगों में छाताडंगाल निवासी गोरा पाल, श्यामल माल, […]

विज्ञापन

मिहिजाम : नगर के मालपाड़ा इलाके में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गये लोगों के पास से ताश की गड्डी, मोबाइल तथा करीब 28 सौ रुपये नकद बरामद किये गये हैं. हिरासत में लिए गये लोगों में छाताडंगाल निवासी गोरा पाल, श्यामल माल, राजबाड़ी निवासी सुनील माल व छाताडंगाल निवासी तपन दता हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालपाड़ा इलाके में जुआ खेला जाता है.

एएसआइ अब्दुला खान व गणेश कुमार के साथ पुलिस दल ने उक्त इलाके में छापेमारी कर मौके से चारों जुआरियों को धर दबोचा. दूसरी तरफ थाना क्षेत्र में महुलबना इलाके में एक संगठित गिरोह द्वारा जुए के अड्डे के संचालन की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि महुलबना में उक्त संगठित गिरोह द्वारा स्थान बदल-बदल कर जुआ खेलाया जाता है. उक्त अड्डे पर स्थानीय जुआरियों के अलावा बंगाल के रूपनारायणपुर, चितरंजन, जेमारी, नियामतपुर आदि इलाकों से जुआरी जुआ खेलने आते हैं. शाम होते ही इलाके में जुआरियों की चहलकदमी शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहता है.

बताया जा रहा है कि जुआरियों की भीड़ में बंगाल के कई शातिर अपराधी भी जुआ खेलने आते हैं. पुलिस से बचने के लिए गिरोह के सदस्य मुखबिर छोड़ रखे हैं. जैसे ही इलाके में पुलिस की गतिविधि होती है, मुखबिरों द्वारा मोबाइल पर सूचना दे दी जाती है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी जगन्नाथ धान का कहना है कि महुलबना इलाके में जुआ खेलने की सूचना मिली है. पुलिस टोह में लगी है. जल्द ही कार्रवाई कर धंधेबाजों को गिरफ्त में लेगी.
30 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मिहिजाम. नगर के हटिया में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को लगभग 30 लीटर महुआ शराब के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हटिया परिसर में अवैध महुआ शराब बेची जाती है. थाना प्रभारी जगन्नाथ धान के नेतृत्व में पुलिस ने हटिया परिसर में छापेमारी कर धंधेबाज महताब हुसैन को गिरफ्तार लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित महताब हुसैन पूर्व में भी अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. गौरतलब है कि मिहिजाम हटिया परिसर में दो वर्षों से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola