कानूनी कार्रवाई की समय सीमा तय करे प्रशासन

Updated at : 13 Mar 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
कानूनी कार्रवाई की समय सीमा तय करे प्रशासन

जामताड़ा : दुमका के पोखरा चौक स्थित संताल वीर महापुरुष सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा अपमानित करने के विरोध में सोमवार को स्थानीय गांधी मैदान परिसर में जामताड़ा आदिवासी युवा संगठनों की बैठक की गयी. जिसमें दुमका जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन की समय सीमा तक करने की […]

विज्ञापन

जामताड़ा : दुमका के पोखरा चौक स्थित संताल वीर महापुरुष सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा अपमानित करने के विरोध में सोमवार को स्थानीय गांधी मैदान परिसर में जामताड़ा आदिवासी युवा संगठनों की बैठक की गयी. जिसमें दुमका जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन की समय सीमा तक करने की मांग की. साथ ही बैठक में उपस्थित युवाओं ने इस घटना की जानकारी अपने-अपने स्तर से गांव-गांव तक फैलाने का निर्णय लिया.

बैठक के बाद युवाओं ने पुराना अस्पताल चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का साफ-सफाई कर पूजा की. मौके पर अमरदीप हेम्ब्रम, विकास मरांडी, राजीव बास्की, दिलीप टुडू, मुकेश टुडू, आशीष कुमार टुडू, कोलेश्वर मुर्मू, सूरज टुडू, विश्वजीत मरांडी, सरोज हेंब्रम, महेन्द्र हांसदा, अतीश कुमार टुडू, बिरना बेसरा, राजीव मुर्मू, पंचनाथ किस्कू, राज किशोर मुर्मू, अरविंद मुर्मू, मिठुन मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola